बेतिया:-बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बेतिया में नगर निकाय का मतदान हुआ शुरू, सुबह से मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुँच रहे हैं। यहाँ सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है मतदान।बेतिया नगर निगम क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है।बेतिया नगर निगम के 46 वार्डों के मुख्य मेयर और उप मेयर एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 425 प्रत्याशियों के भाग का फैसला 178021 मतदाता करेगे।बतादे कि नगर निगम बेतिया अंतर्गत कुल वार्डों की संख्या-46 है। मतदान केन्द्रों की कुल संख्या-200 हैं।निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने को लेकर 23 सेक्टर, 90 पीसीसीपी, 08 जोनल पदाधिकारी, 13 सब जोनल पदाधिकारी, 04 सुपर जोनल पदाधिकारी, 04 एसएसटी, 04 एफएसटी, 183 पुलिस पदाधिकारी, 601 पुलिस बल की तैनाती की गयी है।वहीं लौरिया नगर पंचायत अंतर्गत 14 वार्ड हैं। मतदान केन्द्रों की संख्या-20 है। कुल मतदाताओं की संख्या-13638 है। यहां पर 11 सेक्टर, 11 पीसीसीपी, 03 जोनल पदाधिकारी, 05 सब जोनल पदाधिकारी, 01 सुपर जोनल पदाधिकारी, 03 एसएसटी, 01 एफएसटी, 34 पुलिस पदाधिकारी तथा 102 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।